: भाजपा 400 पार नहीं 400 हार रही हैः अखिलेश
Admin
Thu, May 9, 2024
इडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में गेेदघर में चुनावी जनसभा को किया सम्बोधित
भाजपा व बसपा पर जमकर बोला जमकर हमला
श्यामू सिंह
बहराइच। सपा प्रमुख व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपने को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है। पर वह ब्रहमाण्ड की सबसे झूठी पार्टी है। वे डबल इंजन की बात करते है, उनके दोनों इंजन गायब हो जायेगे। भाजपा इस बार 400 पार नहीं 400 हार रही है। श्री यादव बहराइच के गेंदघर स्थित मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इण्डिया गठबंधन से बहराइच लोकसभा प्रत्याशी रमेश गौतम व कैसरगंज से भगतराम मिश्रा तथा गोण्डा से श्रेया वर्मा के समर्थन में बोलते हुए उन्होंने भाजपा व बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने किसानों, बेराजगारी सहित अन्य मुद्दो पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हटेगी तभी नौकरी मिलेगी। तभी संविधान और सम्मान बचेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आने वाले पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। साथ ही साथ संविधान और आरक्षण से बचाने का चुनाव है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के 79 सीटों पर हम जीतने जा रहे है मात्र एक सीट पर लड़ाई बची है। इलेक्टोरल बांड पर बोलते हुए कहा कि जिन्होंने हजारों करोडों रूपये खर्च किया और हद हो गई जब वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी पैसा ले लिया। भाजपा के लोग कितनी भी कोशिश कर ले, कितना भी प्रयास कर ले, 400 पार का नारा लगा ले हम सपाई व इण्डिया गठबंधन के लोग संविधान बदलने वालों की मंशा रखने वालों का उत्तर प्रदेश में सफाया कर देगे। लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके है। जब चौथे और पांचवे चरण का वोट आने वाले दिनों में पडेगा तो भारतीय जनता पार्टी का संतुलन बिगड जायेगा। आज जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी के विरूद्ध जिस तरह से नाराजगी है करोड़ो लोगों ने वोट डाल कर भाजपा को संदेश दे दिया है। अब उनकी यह हिम्मत नहीं हो रही है कि 400 पार का नारा दे सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे लोग इस तरह से घबराये हुए है कि अब अपनों पर ही हमला कर रहे है। उनका इशारा अडानी, अम्बानी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर था। उन्होंने बसपा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा जहां अपनों के खिलाफ बोलने लगी है वही दूसरा दल बसपा की तरफ इशारा करतें हुए कहा कि दूसरा दल पार्टी से अपने ही लोगांे को निकाल रहा है। उन्होंने दावा किया कि बसपा व भाजपा के बीच साठगांठ चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शहजादे यह घोषित करें कि चुनाव में अडानी, अम्बानी को कितना माल लुटाया। बोरो में भरकर कितना काला धन आया है। रातो-रात क्या-क्या सौंदा हुआ है। जरूर दाल में कुछ काला है। उन्होंने तीनों प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि आप लोग भारी बहुमत से रमेश गौतम, भगतराम मिश्रा व श्रेया वर्मा को संसद पहुंचाये। जिससे बहराइच व गोण्डा भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सके। इण्डिया गठबंधन संविधान बचाने की रक्षा करने में लगा हुआ है। आप सभी लोग इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाये। इस दौरान बहराइच लोकसभा प्रत्याशी रमेश गौतम, कैसरगंज भगतराम मिश्रा, गोण्डा श्रेया वर्मा, पूर्व मंत्री याशर शाह, सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, मुकेश श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन