जी.बी.हास्पिटल में निःशुल्क पंजीकरण शिविर आयोजित : भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारम्भ
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Aug 12, 2025
कैसरगंज, बहराइच। निःशुल्क होठ कटे व तालू कटे मरीजों के ऑपरेशन व उपचार हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन जीबी हॉस्पिटल कैसरगंज के डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह के द्वारा मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने मंगलवार को प्रातः 9ः30 पर उपरोक्त शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय का सर्वप्रथम फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिसके उपरांत शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के आरंभ पर जीबी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि इस्माइल ट्रेन संस्था द्वारा जन्म से कटे होठ व कटे तलवे का निःशुल्क आपरेशन व उपचार किया जाता है। उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर ब्लाक प्रमुख संदीप कुमार सिंह, भाजपा प्रतिनिधि शिव सहाय सिंह मुनीम जी, मंडल कैसरगंज के अध्यक्ष शिवानंद सिंह, भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह और बुध सागर गुप्ता सहित पंजीकरण के लिए आए सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन