ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

खुदीराम बोस की शहादत ने हजारों युवाओं को प्रेरित किया : स्वतंत्रता सेनानी खुदी राम बोस व प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म दिन मनाया गया

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Dec 3, 2025

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में भारत के सबसे कम उम्र के क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी खुदी राम बोस तथा महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल विधिवेत्ता और स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्म दिन मनाया गया। सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके मातृभूमि के प्रति समर्पण को लेकर अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच एवं श्रावस्ती के संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने नौवीं कक्षा के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी और स्वदेशी आंदोलन में कूद पड़े, वह अनुशीलन समिति से जुड़े थे। वे ब्रिटिश सरकार के खिलाफ स्वदेशी और क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल हो गए। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि महात्मा गांधी से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आन्दोलन में शामिल हो गए। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। जिला इकाई बहराइच के शहर अध्यक्ष कामरान सिद्दीकी ने कहा कि खुदीराम बोस की शहादत ने हजारों युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज सेवी राम रूप मिश्र एडवोकेट, लक्ष्मीकांत, अवनींद्र पाण्डेय, विनय तिवारी एडवोकेट सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें