ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: बाइकों की आमने सामने भिड़न्त, एक की मौत दूसरा घायल

बहराइच। बाइकों की आपसी भिड़न्त में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। ज्ञातव्य हो कि मझारा तौकली के मुखियापुरवा निवासी लालता प्रसाद यादव पुत्र संगम लाल 24 वर्ष अपनी बाइक से कैसरगंज जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे गोड़हिया नं. 1 निवासी जितेन्द्र कुमार मिश्र पुत्र भानु प्रसाद 22 वर्ष से आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें लालता प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार जितेन्द्र कुमार मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजनाथ सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

भाजयुमो द्वारा राम गोपाल मिश्र के परिवार को दी गई आर्थिक सहायता
बहराइच। महराजगंज गोलीकाण्ड में मारे गए राम गोपाल मिश्र के परिजनों को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आर्थिक सहायता दी गई है। भाजपा जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रान्सूदत्त द्विवेदी द्वारा परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को दो लाख ग्यारह हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उन्हांेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवार के सुख दुख में सदैव खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। इस दौरान महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिला मंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी, गौरव वर्मा सहित तमाम अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

महराजगंज गोलीकाण्ड के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के परिवारिक लाइसेंस होगे निरस्त
जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई जांच
बहराइच। बीते दिनों महराजगंज कस्बे में गोलीकाण्ड में मारे गए राम गोपाल मिश्र के हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के परिवारिक सदस्यों के लाइसेंसी असलहों पर जिला प्रशासन की भृकुटि तन गई है। जिला प्रशासन द्वारा अब्दुल हमीद के परिवारों के लोगों को जारी शस्त्र लाइसेंसों की जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल हमीद के परिवार के पास चार लाइसेंसी असलहें है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि अब्दुल हमीद के परिवार के सदस्यों को जारी लाइसेंसी असलहों के संबंध में विस्तृत रिपोट मांगी गई है। साथ ही अन्य मामले पर भी जांच की जा रही है। जिसमें समय से एम्बुलेंस न पहुंचने की बात भी कही गई थी। प्रशासन द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि अब्दुल हमीद के परिवार में कब और किसने लाइसेंस जारी किए थे। ज्ञातव्य हो कि बीते 13 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के बाद रामगोपाल की हत्या के बाद महराजगंज में दूसरे दिन साम्प्रदायिक हिंसा हुई थी। अब वहां की स्थिति सामान्य हो गई है। अभी भी वहां एहतियात के चलते पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। हालांकि दुकाने खुलने लगी है। आम लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौटने लगी है।

हत्या कर छात्रा का फेंका शव, पुलिस ने शुरू की जांच
बहराइच। बीते दो दिनों से लापता एक छात्रा का शव नहर में पड़ा पाया गया। जिसके बाद हड़कम्प मच गया। छात्रा कक्षा 8 की छात्र थी। दो दिन पूर्व वह घास काटने गई थी। जिसके बाद वह घर नहंी लौटी। पिता द्वारा हत्या का आरोप लगाये जाने के बाद फोरेसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गौरतलब हो कि थाना रूपईडीहा अन्तर्गत भगवानपुर निवासी 14 वर्षीय छात्रा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा थी। दो दिन पूर्व वह घास काटने गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवार को उसका शव नहर में पड़ा पाया गया। बालिका के पिता दिल्ली में नौकरी करते है। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पहले से ही बालिका की गुमशुदगी का केस दर्ज है। पीएम रिपोट के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें