ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: बाइक सवार युवकों ने अस्पताल संचालक पर की फायरिंग, गंभीर रूप से जख्मी

जिला अस्पताल चौराहे की निकट हुई घटना, बाइक सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग
सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग की घटना कैद पड़ताल में जुटी पुलिस
बहराइच। शहर के एक अस्पताल संचालक पर देर रात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की। अस्पताल संचालक के पैर में गोली लगी है जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुए है। फायरिंग की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया गया है। जख्मी निजी अस्पताल संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के निवासी विनीत सिंह शहर में ही एक निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। शुक्रवार देर रात विनीत सिंह बाइक से घर से किसी आवश्यक कार्य से निकले थे। अस्पताल संचालक विनीत जब जिला अस्पताल चौराहे के निकट पहुंचे तो लघु शंका के लिए उन्होंने बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर दी। विनीत जब लघु शंका कर रहे थे उसी दौरान एक बाइक पर पीछे से आए दो युवकों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। पहले फायरिंग पर विनीत जान नहीं पाए फिर जब पीछे मुड़े तो अपने ऊपर फायरिंग होते देख शोर मचाते हुए भागने लगे। भागते समय एक गोली विनीत के पैर में लगी। जिससे वह लहू लुहान हो गए। विनीत की चीख पुकार पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक फायरिंग कर रहे बाइक सवार बदमाश असला हवा में लहराते हुए भाग गए।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई फायरिंग की घटना
आसपास के लोगों ने तत्काल जख्मी विनीत को जिला अस्पताल पहुंच कर भर्ती कराया है। घटना की सूचना पाकर कोतवाली नगर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर विनीत का बयान दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग की पूरी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज की फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से बाइक सवार फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा का कहना है की घटना संज्ञान में आई है पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है उसके आधार पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को शीघ्र दबोच लिया जाएगा। फायरिंग का कारण कारोबारी रंजिश माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें