: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
Admin
Sat, Aug 3, 2024बहराइच। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार युवक घर से दवा लेने जरवल कस्बा गया था। बाइक सवार युवक दवा लेेकर वापस अपने घर जा रहा था। तभी जरवल स्थित कटी नाले के पास तेज रफ्तार अज्ञात ने थाना कैसरगंज के बुधईपुरवा निवासी 35 वर्षीय युवक रामशंकर को ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घर में संदिग्ध पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बिछिया, बहराइच। युवक का शव उसके घर में संदिग्ध अवस्था में पड़ा पाया गया। गला रस्सी से जकड़ा हुआ था। मौके पर लकड़ी के डण्डे व ईट भी पड़ी मिली। पुलिस ने फोरेसिक टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना थाना सुजौली अन्तर्गत बडखडिया की है। जहां गांव निवासी सहजराम गुप्ता पुत्र पैकरमा 46 वर्ष का शव उसके कमरे में पड़ा पाया गया। शुक्रवार सायं 5 बजे तक जब वह घर से नहीं निकला तो पड़ोस के लोगों द्वारा जाकर देखा गया तो उसका शव पड़ा था। गला रस्सी से जकड़ा हुआ था। मौके पर ईट व डण्डे पड़े थे। नाक से खून का रिसाव हो रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद से वह तनाव में रहता था। सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह फोरेसिक टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया व परिजनों से पूछतांछ की। मृतक के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। थाना मोतीपुर में 09 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि थाना मोतीपुर के एक गांव निवासिनी एक बालिका के साथ घर में रहकर काम करने वाले एक किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की मां का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। आरोपी अपने मां के साथ पीड़िता के घर पर रहकर घर व बाहर का काम देखता था। धीरे-धीरे वह बालिका के करीब आ गया और अकेले पाकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इलाज के बाद बालिका की हालत ठीक है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस टीम के साथ आरोपी अमन पुत्र विनोद निवासी बखारी थाना मोतीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन