ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

: बाइक सवार लुटेरों ने महिला से 60 हजार लूटे

बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही थी महिला
बहराइच। बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिला से लुटेरों ने 60 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तब तक लुटेरे मौके से नौ दो ग्यारह हो चुके थे। गौरतलब हो कि थाना मटेरा अन्तर्गत एकघरवा निवासिनी चंदा पत्नी हैदर हुसैन 55 वर्ष मटेरा स्थित इण्डियन बैंक शाखा लालपुर शिवपुर से 60 हजार रूपये निकालकर ई-रिक्शा से अपने गांव जा रही थी। तभी घर पहुंचने से कुछ दूर पहले बाइक सवार लुटेरों ने रूपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। महिला ने जब हो-हल्ला मचाया तब तक बाइक सवार लुटेरे मौके से फरार हो चुके थे। शोर शराब सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय, थाना प्रभारी मटेरा परमानंद तिवारी ने मौके पर पहुंचकर महिला से घटना के बारे में जानकारी ली व लुटेरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें