ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, मौत

बहराइच। बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर धरसंवा के निकट की है। गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ज्ञातव्य हो कि जनपद श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के बरावा हरगुन गांव निवासी राम अभिलाख 40 पुत्र छंगालाल अपने पिता छंगालाल 65 पुत्र नान्हू के साथ बाइक से सोमवार को अपने मामा के यहां ग्राम भिंगुरी कोतवाली देहात जा रहे थे। बाइक सवार कोतवाली देहात के बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर धरसंवा के पास दोपहर एक बजे पहुंचे ही थे कि तभी एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल देहात बीके मिश्रा ने बताया कि हादसे में पिता पुत्र की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा। बताया जा रहा है कि चालक ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया पर वहां पर चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल से चालक फरार हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें