ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: बाइक सवारो को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी ठोकर दो की मौके पर मौत, एक घायल

बहराइच। ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारो को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ठोकर मार दी। जिससे एक किशोर समेत दो की मौके पर हीं मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घटना लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बुधवार दोपहर की है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। श्रावस्ती जनपद के हरदत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चौबेपुर डीहा निवासी महबूब आलम पुत्र इमाम अली बुधवार को बाइक से कोतवाली देहात के मरौचा जा रहे थे। बाइक पर गांव निवासी रोज अली 30 पुत्र कल्लू व लल्ला 15 पुत्र रमजान भी बैठे थे। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कोतवाली देहात के बसंतपुर गांव के पास बाइक सवार पहुंचे। तभी दोपहर दो बजे लखनऊ की ओर से आ ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही किशोर लल्ला और रोज अली की मौत हो गई। जबकि महबूब आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर टिकोरा मोड़ चौकी इंचार्ज अनुराग प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर कुछ ही देर में कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडे और पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किया। इसके बाद दुर्घटना ग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। श्रावस्ती जनपद से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर कोतवाली देहात के सिविल लाइन से होते हुए लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बसंतपुर गांव के पास पहुंच गए। इस दौरान तीन थाने और चौकियों की पुलिस रास्ते में पड़ी, लेकिन किसी ने बाइक सवारों को नहीं रोका। ऐसे में पुलिस जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें