ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

पिकप ने सामने से आ रही मारुति कार को मारी ठोकर, आधा दर्जन चोटिल : कार की ठोकर से बाइक सवार घायल, हालत नाजुक

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 20, 2025

जरवलरोड, बहराइच। तेज रफ्तार पिकप ने सामने से आ रही मारुति कार को ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही दोनों मुख्य मार्ग पर ही पलट गए। इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोगों को चोट आई है। जरवलरोड के लखनऊ-बहराइच मार्ग घाघरा घाट पुलिस चौकी के निकट रविवार प्रातः करीब 5 बजे बहराइच की तरफ आ रही सब्जी लदी पिकप ने सामने से आ रही मारुति वैगनआर कार को ठोकर मार दी। आपस में हुई टक्कर के बाद दोनों वाहन मुख्य मार्ग पर ही पलट गए। कार सवार लखनऊ के बक्सी तालाब निवासी अक्सरी पत्नी मोहित, मोहित पुत्र अज्ञात, सुल्तानपुर निवासी जगदीश पुत्र बंशी, फखरपुर निवासी शहाबुद्दीन पुत्र अज्ञात, नदीम पुत्र सिद्दीकी व जरवलरोड के ग्राम हंसना निवासी बृजमोहन को गंभीर चोटे आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। चौकी इंचार्ज घाघरा ने बताया कि दोनों वाहनों को मुख्य मार्ग से हटवा दिया गया है।

कार की ठोकर से बाइक सवार घायल, हालत नाजुक

जरवलरोड, बहराइच। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार व मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रविवार सायं करीब पांच बजे 40 वर्षीय शिव शंकर पुत्र रामनिवास निवासी कटेहरिया थाना कटरा जिला गोंडा मोटरसाइकिल द्वारा लखनऊ से वापस अपने घर जा रहे थे तभी लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा घाट राजधानी ढाबा के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार शिव शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जरवलरोड थाना प्रभारी ने घायल को एंबुलेंस की मदद से निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शिव शंकर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। वही कार सवार बीच हाइवे पर कार छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें