ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

चोरी के बैट्री रिक्शा के साथ दो गिरफ्तार : पकड़े गए चोरों के पास से बाइक व मोबाइल बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 31, 2025

बहराइच। थाना रामगांव पुलिस ने चोरी के एक बैट्री रिक्शा, बाइक व दो मोबाइल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गुरूवार को अभियुक्तगण विशाल पुत्र हरिराम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम डीहा अशोका थाना दरगाह शरीफ व संदीप पुत्र जीवन लाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम डीहा अशोका थाना दरगाह शरीफ को मुखबिर खास की सूचना पर तमाचपुर मोड़ थाना रामगांव के पास से समय करीब 1 बजे मय चोरी गये ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक बाइक व दो मोबाइल बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में पूर्व में स्थानीय थाना पर मुअसं. 267/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में चौकी इंचार्ज हाइवे अयोध्या सिंह, उ.नि.मैनेजर यादव, हे.का.तेज प्रताप चौधरी, का.कृष्ण कुमार चौधरी, का.अमित यादव शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें