ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

नशे के कुप्रभावों के प्रति किया गया जागरूक : नशा मुक्त अभियान के तहत निकाली गई साइकिल रैली

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 25, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। सशस्त्र सीमा बल द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता साइकिल रैली एवं नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को नशे के कुप्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशा उन्मूलन को लेकर एक सशक्त संदेश देना था। यह साइकिल रैली एसएसबी कैम्प से प्रारंभ होकर गाँव मधुबन, गाँव गवाखा होते हुए अगैया चौराहा तक पहुँची। जहाँ से वापस वाहिनी परिसर में समापन किया गया। रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने साइकिल पर नशा मुक्त के सम्बंधित नारों का पोस्टर से आमजन को जागरूक किया गया एवं नशा मुक्त कार्यशाला का आयोजन वाहिनीं मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप कमांडेंट अमित कुमार 59 वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा “हम सब लोग को नशा से दूर रहने के साथ साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने हेतु जागरूक करना चाहिये जिससे इसका दुष्प्रभाव उनके परिवार पर न पड़े। कार्यक्रम के अवसर पर लगभग 110 लोग उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें