ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सम्मानित हुए गोल्ड मेडल विजेता भूपेंन्द्र प्रताप सिंह : गोल्ड मेडल पहनाकर भूपेंद्र प्रताप सिंह को किया गया सम्मानित

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 8, 2025

बहराइच। मथुरा के बीएसए कॉलेज में विगत शुक्रवार को सम्पन्न हुई 27वीं प्री-यूपी स्टेट शूटिंग चौम्पियनशिप की 10 मी. एअर राइफल स्पर्धा में जनपद के भूपेंद्र प्रताप सिंह ‘‘सजल’’ को गोल्ड मेडल जीतने पर कलेक्ट्रेट कक्ष में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह व मुख्य विकास अधिकारी मकेश चन्द्र द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं गोल्ड मेडल पहनाकर भूपेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएम व एसपी ने कहा कि श्री सिंह के गोल्ड मेडल जीतने से आकांक्षी जनपद के युवा खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रमाणित कोच तथा अभिमन्यु स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी के प्रबन्धक अनिल कुमार पाल, राष्ट्रीय निशानेबाज गगनदीप सिंह, क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि तजवापुर रमाकर पाण्डेय, मोनू सिंह व अवधेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें