ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: विश्वास को धोखाः सामग्री रखने के लिए दी गई जमीन व मकान पर दबंग का कब्जा

दबंग पीड़ित को दे रहा जानमाल की धमकी
पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
मामला थाना नवाबगंज के अलीनगर खुर्द का

बहराइच। पड़ोसी को भवन निर्माण सामग्री रखने के लिए दिए गए मकान व जमीन पर उसने जबरन अपना कब्जा जमा लिया। पीड़ित के मना करने के बावजूद भी उसने जमीन व मकान खाली न कर अराजक तत्वों को बुलाकर जानमाल की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने मामले में एसपी की चौखट पर दरख्वास्त लगाकर न्याय की गुहार लगायी है और कहा है कि उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामला थाना नवाबगंज अन्तर्गत अलीनगर खुर्द का है। जहां निवासी शाहिद खां पुत्र मोल्हे ने पड़ोस के ही एक दर्जन लोगों सहित 25 अन्य उनके रिश्तेदारों के विरूद्ध एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसके मकान से मिली हुई जमीन जिस पर आम व यूकेल्पिटिस के पेड़ लगे हुए थे। उस जमीन व मकान को भवन निर्माण सामग्री रखने के लिए गांव के ही मंसूब खां को दे दिया था। अब वह अपने दूसरे बनवाये गए मकान में रहने के बावजूद भी बेईमानी व दबंगई के बल पर उसकी जमीन व मकान पर जबरन कब्जा जमा लिया और खाली नहीं कर रहे है तथा यूकेल्पिटिस के पेड़ों को चोरी से कटवाकर बेच दिया। शाहिद का खां का आरोप है कि विपक्षी दबंग व परिवारदार है। अराजक तत्वों से भी उनके संबंध है। जिसके चलते पीड़ित को जानमाल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने मामले में एसपी से कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें