शत-प्रतिशत एसआईआर को जल्द पूरा करें बीएलओः बीईओ : बीईओ ने कई बूथों पर जाकर बीएलओ से एसआईआर के बारे में ली जानकारी
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Nov 28, 2025
फखरपुर, बहराइच। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। लगातार अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग किया जा रहा है। बीईओ राकेश कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शुक्रवार को कई बूथों पर जाकर बीएलओ से एसआईआर के बारे में जानकारी लेते हुए समयबद्ध रूप से शत-प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग करने का निर्देश दिए। संविलयन विद्यालय कोदही में जांच के उपरांत बीईओ ने पाया कि यहां लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। बीईओ ने बीएलओ सहायक रवींद्र कुमार मिश्र द्वारा मतदाताओं को साउंड माइक से जागरूक करने के पहल की प्रशंसा किया। सभी बीएलओ को 4 दिसंबर से पूर्व जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन