ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

विद्यालयों के विलय का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया विरोध : बीईओ पर जबरन सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने का आरोप

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 1, 2025

फखरपुर, बहराइच। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बीते 16 जून को जारी परिषदीय विद्यालयों के विलय (मर्जर) के आदेश का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लाक इकाई फखरपुर ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार को बीईओ राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन में संगठन ने बीईओ पर आरोप लगाया है कि 50 या इससे कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर दबाव डालकर जबरन विद्यालय विलय के लिए अभिभावक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवाया जा रहा है। जो निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार का उल्लंघन है। विद्यालयों के विलय के आदेश को वापस लेने की मांग की गई है। महासंघ का कहना है कि यह बच्चों और शिक्षकों के अधिकारों का हनन है। मानक विहीन प्राइवेट विद्यालयों को बंद कराने, बच्चों के प्रवेश आयु में छूट देने, डीबीटी की धनराशि बढ़ाने सहित अन्य लंबित समस्याओं के जल्द निस्तारण की भी मांग की गई है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरुण अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश कुमार मिश्र, शाश्वत कलहंस, उमेश कुमार, प्रेम कुमार अवस्थी, मनोज गुप्ता, शशांक सिंह, विजय पांडेय, श्रीष श्रीवास्तव, अनुभव मिश्र, राघवेंद्र सिंह, प्रदीप तिवारी, माधव सिंह सहित कई पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के विलय आदेश पर आरएसएम लामबंद

रुपईडीहा, बहराइच। 50 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों कों नजदीकी स्कूलों में विलय करने के आदेश पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नवाबगंज के पदाधिकारियों ने मंगलवार ब्लॉक संसाधन केंद्र बाबागंज (नवाबगंज) कार्यालय परिसर में विरोध कर शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज राधेश्याम वर्मा कों ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द वर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की किया गया है कि परिषदीय विद्यालयों का मर्जर करने का निर्णय सरकार वापस ले। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक नवाबगंज अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा ने कहा है कि युग्मन करने से विद्यालय बंद हो जाएंगे और सबको शिक्षित करने का लक्ष्य अधूरा रह जाएगा। जिन गांव में विद्यालय बंद होंगे वहां के छात्र या तो निजी स्कूलों में जाएंगे या पढ़ाई छोड़ देंगे यह निर्णय शिक्षा पाने के अधिकार का सीधा उल्लंघन है। वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष निगार सुल्ताना बताया कि विद्यालय बंद होने से प्रभावित छात्रों के अभिभावक व ग्राम प्रधानों में असंतोष की स्थिति बनी है। ज्ञापन कार्यक्रम के पश्चात बैठक कर जिला नेतृत्व के निर्णय के आधार पर अगला कदम उठाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सजल मिश्रा, प्रदीप सिंह, वैभव सिंह, आलोक वर्मा, लोकेश कुमार, सर्वेश पाठक, जीतेन्द्र वर्मा, नीरज जैन, विकास वर्मा, विनोद गिरि, सरवन कुमार, विपुल सिंह, दिनेश गुप्ता, पंकज कुमार, सुमित शुक्ला, नीरज वर्मा, अनीश चौधरी, सुनील यादव, रमेश सोनकर, माधवराम, प्रदीप त्रिपाठी, अरविन्द वर्मा नेता, पवन कुमार, प्रगति शर्मा, गीता देवी, लीला कौशल, महेश वर्मा, सुशील मौर्य सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थिति रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें