ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

कर्मचारियों ने बीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा : बीडीओ के व्यवहार से कर्मचारियों में रोष, कर रहे आंदोलन की तैयारी

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 10, 2025

बहराइच। ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने पयागपुर बीडीओ दीपेन्द्र पाण्डे के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बीडीओ के खिलाफ जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की। जबकि दूसरी तरफ बीडीओ पयागपुर दीपेंद्र पांडे का कहना है कि सारे आरोप मिथ्या हैं। इस प्रकरण में ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष भीम सिंह कुशवाहा एवं मंत्री विकास श्रीवास्तव एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह एवं मंत्री कुमार आशुतोष ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 8 सितंबर को हर्ष दीक्षित ग्राम विकास अधिकारी जब दीपेंद्र पांडे के कार्यालय में गए तो उन्होंने अभद्रता की एवं अधिकारी के विपरीत आचरण किया। दूसरी तरफ इस संबंध में खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडे का कहना है कि जब कर्मचारियों से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा जाता है तो इस प्रकार नाजायज दबाव बनाया जाता है। कर्मचारियों को खंड विकास कार्यालय में 9ः30 बजे उपस्थिति दर्ज कराए जाने को कहा गया। इसके अलावा गौशाला के रखरखाव की जब बारीकी से जांच की जा रही है तो इस प्रकार के अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। इस प्रकरण को लेकर एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रही है जिसमें खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के वार्तालाप की रिकॉर्डिंग है जिसमें ग्राम विकास अधिकारी को बीडीओ द्वारा अपशब्दों का प्रयोग कर एवं कार्यालय में बंद कर देने की आवाज सुनाई दे रही है। हालांकि डेली न्यूज इस क्लिप की पुष्टि नहीं करता है। कारण चाहे जो भी हो किंतु यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समन्वय समिति के दोनों अध्यक्ष का कहना है कि यदि 11 सितंबर तक मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो वह लोग सभी ब्लाकों सहित आंदोलन को बाध्य होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें