: सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैंकों के सलाहार समिति की बैठक
Admin
Fri, Mar 1, 2024
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पुनरीक्षाध्जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर ने बैंकों को निर्देश दिया कि आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में विभिन्न विभागों की ऋण योजनाओं से सम्बन्धित पत्रावलियों को सहानुभतिपूर्वक स्वीकृति प्रदान करें तथा लाभार्थियों को ऋण वितरण भी करायें जिससे लोग अपना कारोबार कर सकें। सीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण प्रदान करने में प्राथमिकता प्रदान करें ताकि महिला स्वावलम्बन एवं महिला सशक्तिकरण का सपना साकार हो सके। सीडीओ ने कहा कि ऋण पत्रावलियों की स्वीकृति में यदि कोई समस्या आ रही है तो सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर खामी को दूर कराएं। बैठक का संचालन लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, डीडीएम नाबार्ड कैलाश जोशी, सहायक निदेशक मत्स्य जितेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा, आरबीआई की प्रतिनिधि अपराजिता सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन