ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

पुलिस ने 05 बाल श्रमिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू : एएचटीयू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बालश्रम रेस्क्यू अभियान चलाया गया

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 22, 2025

बहराइच। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी एएचटीयू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बालश्रम रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें थाना एएचटी जनपद बहराइच से नि.चन्द्रेश कुमार मय टीम, श्रम विभाग अधिकारी सूरज तिवारी व एनजीओ के साथ थाना दरगाह शरीफ व थाना रिसिया में अभियान चलाकर छोटे बड़े प्रतिष्ठान, कारखाने, उद्योगों, दुकान, निर्माण स्थलों आदि क्षेत्र के निर्माण में बालश्रम/भिक्षावृत्ति, एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान चलाकर दरगाह शरीफ क्षेत्र से 02 व थाना रिसिया अन्तर्गत 03 नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू किया गया। नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग की टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी तथा आम जनमानस को इस संबंध में जागरूक किया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है। इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108,112, 1076, 181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें