: 26 अगस्त से बहराइच-बनारस इंटरसिटी का पुनः होगा संचालन
Admin
Wed, Aug 23, 2023स्टेशन पर रेलवे द्वारा चस्पा की गई नोटिस
बहराइच। लंबे समय से बंद बहराइच-बनारस इंटरसिटी का संचालन एक बार फिर शुरू होने वाला है। यह ट्रेन लगभग 8 महीने से बंद चल रही है। रेलवे स्टेशन पर इसके लिए अधीक्षक द्वारा नोटिस भी चश्मा कर दी गई है। गौरतलब हो कि रेलवे द्वारा बहराइच से बनारस इंटरसिटी की शुरुआत की गई थी जो कुछ महीने चलने के बाद ही यार्ड में काम का हवाला देते हुए बंद कर दी गई थी। तभी से ट्रेन बंद चल रही है। हर माह इसका एक महीने का टाइम बढ़ा दिया जाता था। जिससे बनारस जाने वाले यात्रियों में निराशा का भाव चल रहा था। यहां तक कि सावन में बनारस में वह काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने वाले लोगों को भी निराशा ही हाथ लगी। क्योंकि सावन माह में भी यह ट्रेन नहीं चल सकी। ट्रेन का संचालन बनारस से शुरू होगा। 25 अगस्त को इंटरसिटी ट्रेन संख्या 14213 गोंडा होते हुए बहराइच पहुंचेगी। वही 26 अगस्त को इंटरसिटी ट्रेन संख्या 14214 बहराइच से वाराणसी के लिए रवाना होगी। काफी समय बाद दोबारा ट्रेन के संचालन को लेकर जिले के लोगों में खुशी है। सांसद प्रतिनिधि डा. आनंद कुमार गोंड ने बताया कि जिले के लोग अब भगवान शिव की नगरी तक जाने के लिए सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संचालन से जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन