: स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
Admin
Thu, Oct 12, 2023
छात्र एवं अभिभावकों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
स्वस्थ विद्यालय स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
बौण्डी, बहराइच। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीएवं खंड शिक्षा अधिकारी फखरपुर अनुराग मिश्रा द्वारा उत्तर प्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बनेगा स्वस्थ इंडिया संस्था के सहयोग से विकास खंड के सभी प्राथमिक उच्च प्राथमिक संविलियन एवं कस्तूरबा विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी शिक्षकों को स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालयों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाने स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन करने एवं सोप बैंक की स्थापना के निर्देश दिए गए। जिससे छात्रों के बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए समुदाय को जागरूक किया जा सके। इसी क्रम में संकुल बौण्डी के प्राथमिक विद्यालय साईगांव सहित सभी विद्यालयों में स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कर सोप बैंक की स्थापना की गई। प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षक संकुल साकेत भूषण तिवारी द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों को स्वच्छता के महत्व को विस्तार से बताया गया। छात्र एवं अभिभावकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामकरन पांडेय, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, शिक्षक बृजराज सिंह, सौरभ गुप्ता, मंजू देवी सहित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन