ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: बालश्रम के खिलाफ किया गया जागरूक

जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
बहराइच। सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत देहात इंडिया व जिला श्रम कार्यलय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बालश्रम के विरुद्ध जन जागरूकता किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए देहात इंडिया बाल संरक्षण अधिकारी मो. मुजम्मिल ने सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदीयानी का स्वागत किया। मोदियानी ने बालश्रम पर बोलते हुए कहा कि हम सभी को बालश्रम के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। इसके साथ हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस प्रकार जागरूकता वाहन श्रम कार्यालय से चलकर दरगाह थाना पहुंचा। यहां पर थाना प्रभारी अनिरुद्ध जोशी ने भी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई और स्वागत करते हुए बालश्रम को हर हाल में न करने पर जोर दिया। इस बीच में लोगो को स्टीकर तथा श्रम विभाग के तरफ से उपलब्ध कराएं गए बाल श्रमिकों हेतु चलाई जा रही स्कीम का पम्पलेट भी बांटा गया। इस तरह जागरुकता अभियान रेलवे स्टेशन रोड, अग्रसेन चौक, छावनी चौराहा से होते हुए वन स्टॉप सेंटर पर ले जाकर सभा का समापन किया गया। इस क्रम में विभिन्न दुकानों, होटलों, किराना, ऑटो आदि प्रतिष्ठानों में जाकर लोगो को बालश्रम के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी तथा श्रम विभाग के अन्य कर्मचारियों, प्रथम संस्था के गोपी चन्द्र तथा पवन कुमार, देहात इंडिया के डीसी मो. इमरान, अधि. अभिनव प्रताप सिंह, वरिष्ठ कार्यक्रम सहायक अवधेश चन्द्र मिश्र, बाल संरक्षण नेतृत्वकर्ता हसन फिरोज उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें