ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

बाल श्रम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में बड़ी बाधा : बाल विवाह व बाल श्रम जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए जागरूकता बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 11, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत मुरलीधर दादौली के ग्राम पण्डितपुरवा में देहात इंडिया के तत्वावधान में धर्म गुरु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता व समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए जागरूकता फैलाना रहा। पंडित दिलीप मिश्रा ने बताया कि बाल विवाह से बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है तथा यह कानूनन अपराध है। इसी तरह, बाल श्रम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में बड़ी बाधा है। बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को इन कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूक करेंगे और बच्चों को शिक्षा एवं सुरक्षित बचपन दिलाने में सहयोग करेंगे। जिसमे पंडित जय प्रकाश मिश्रा, रामगोपाल मिश्रा, विशाल मिश्रा तथा देहात इंडिया कार्यकर्ता नीरज, पवन कुमार, निर्मला, सरिता, मुज्जलिम सीपीओ आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें