ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया : हेलमेट लगाने हेतु जागरूक किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 3, 2025

बहराइच। एआरटीओ ओम प्रकाश सिंह व परिवहन विभाग की टीम द्वारा सलारगंज और कैलाश होटल के पास इन्डियन आयल पम्प पर ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है। लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के तरीकों के बारे में शिक्षित करना है। इस तरह के अभियानों से लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस तरह के अभियानों से सड़क सुरक्षा में सुधार होता है और दुर्घटनाओं की संख्या कम होती है। इन अभियानों से लोग जिम्मेदार नागरिक बनते हैं और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। वहीं क्षेत्राधिकार नगर, यातायात पुलिस व आरटीओ के साथ नगर क्षेत्र में एवं बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित समस्त पेट्रोल पंप पर ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट के पेट्रोल भराने आ रहे थे उन्हें रोक कर हेलमेट लगाने हेतु जागरूक किया गया। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि शासन के मंशा अनुसार विदाउट हेलमेट चालकों को पेट्रोल ना दिया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें