जीएसटी कम होने से व्यापारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी मिलेगी बड़ी राहत : अतीश केडिया प्रदेश महामंत्री व पंकज सोनी जिलाध्यक्ष मनोनीत
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Sep 7, 2025
बहराइच। उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व देवी पाटन मंडल प्रभारी आनन्द अग्रवाल ने व्यापारी वर्ग को जीएसटी में मिली छूट को सरकार का बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे व्यापारी व वैश्य समाज में खुशी है। इस वर्ग का 12 प्रतिशत वोट भाजपा को मिलना तय है और भाजपा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जीएसटी की दरों में भारी कमी की है। सरकार ने 28 प्रतिशत के स्लैब को 18 प्रतिशत कर दिया है जिससे व्यापारियों और वैश्य समाज के लोगों की बडी राहत मिलेगी। इसी तरह 12 प्रतिशत के स्लैब को 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे व्यापारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होने कहा कि बीमा सेक्टर में 18 प्रतिशत जीएसटी को खत्म कर दिया गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग को जीएसटी रजिस्ट्रेशन में 40 लाख तक की छूट दी गई है। जीएसटी में व्यापारियों का 5 लाख का बीमा भी रहेगा। इतना ही नहीं नया उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को उद्योग के लिए जमीन लेने पर रजिस्ट्री में स्टाम्प शुल्क की पूरी छूट दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। भाजपा सरकार ने व्यापारियों के लिए भय मुक्त समाज की स्थापना की है जिससे व्यापारी को बडी राहत मिली है। श्री अग्रवाल ने कहा कि उद्योग व्यापार संगठन वैश्य व व्यापारी समाज का 12 प्रतिशत भाजपा को दिला कर चुनाव में विजयी बनाने का काम करेगा। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि संगठन के बहराइच जिलाध्यक्ष अतीश केडिया को बडी जिम्मेदारी देते हुए संगठन का प्रदेश मंत्री बनाया गया। पंकज कुमार सोनी को बहराइच का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन