एएसपी ने ली परेड की सलामी, अर्दली रूम कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश : एएसपी ने पुलिस लाइन परिसर की साफ सफाई का लिया जायजा
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jun 24, 2025
बहराइच। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा मंगलवार की परेड की सलामी ली गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत पुलिस बल की दौड़ कराई गई एवं टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में निर्देशित किया गया। एएसपी ने पुलिस लाइन परिसर की साफ सफाई का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को बेहतर साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली गयी तथा शस्त्रों के रख रखाव का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई हेतु दिशा निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया साथ ही मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया। तत्पश्चात पुलिस लाइन के आदेश-कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन