: एएसपी नगर ने अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की
Admin
Thu, Oct 24, 2024
सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के दिए निर्देश
त्योहार के दृष्टिगत सराफा बाजार में पिकेट एवं गस्त बढ़ायें
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा कोतवाली नगर के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई तथा लम्बित विवेचनाओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, शेष अभियोगों का शीघ्र अनावरण करते हुए बरामदगी, गिरफ्तारी के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। यातायात नियमों का पालन कराये जाने के दृष्टिगत चार पहिया, दो पहिया वाहनों में बिना नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट, तीन सवारी, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट, लाल नीली बत्ती व प्रेसर हार्न आदि का चालान करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बैंको की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए अपेक्षित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। एक्सीडेंट की घटना को ई डीएआर एप पर मौके पर फीडिंग करने के लिए निर्देशित किया गया। आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। हिट एंड रन एक्सीडेंट मामले से सम्बन्धित प्रारूप अ तथा ब को अनिवार्य रूप से मौके पर भरा जाये जिसके सम्बन्ध में कड़ाई से निर्देशित किया गया। आईआरएडी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से फोटो और वीडियो के साथ सड़क दुर्घटना के बारे में विवरण दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर प्राप्त महिला अपराध सम्बन्धी प्रार्थना पत्रों व पंजीकृत अभियोगों के शीघ्र निस्तारण के साथ-साथ महिला अपराध पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत थाना क्षेत्र में महिला बीट पुलिस अधिकारी के साथ गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। त्योहार के दृष्टिगत सराफा बाजार में पिकेट एवं गस्त बढ़ाने के लिए सभी चौकी इंचार्ज कर वह हल्का प्रभारी पर निर्देशित किया गया। अवैध पटाखों का भंडारण एवं क्रय विक्रय न होने के संबंध में सभी चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम का बाजार में भीड़ भाड़ व त्यौहार की दृष्टिगत भ्रमणशील रहने के लिए के लिए बताया गया। चीता मोबाइल को लोकेशन चार्ट के हिसाब से गस्त के लिए निर्देशित किया गया। बैंक एटीएम व पेट्रोल पंप पर विधिवत् चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने का आर्म एम्युनिशन चेक किया गया व आर्म एम्युनिशन के रखरखाव व साफ सफाई के लिए निर्देशित किया गया। सभी चौकी इंचार्ज व हल्का प्रभारी को पटाखे की दुकानों पर फायर एक्टिंग्विशर व बालू रखवाने तथा दुकानों के बीच पर्याप्त जगह रखने हेतु बताया गया। सभी चौकी इंचार्ज को शाम के समय पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग मय हेलमेट डण्डा बॉडी प्रोटेक्टर गश्त के लिए बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन