ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: एएसपी नगर ने कोतवाली नगर के विवेचकों का अर्दली रूम कर की विवेचनाओं की समीक्षा

लंबित विवेचनाओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिला बदर एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध की जाये कड़ी कार्रवाई
बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा कोतवाली नगर के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस महानिदेशक द्वारा 21 सितम्बर से विवेचना निस्तारण व एनबीडब्लू की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शत-प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा 03 अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके दृष्टिगत वारंटियों की गिरफ्तारी, जिला बदर एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कर पूर्ण मनोयोग से अभियान को सफल बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। लम्बित अभियोगों का शीघ्र अनावरण करते हुए बरामदगी, गिरफ्तारी करने के साथ, थाना क्षेत्र में घटित हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने व चार पहिया, दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, अवैध लाल नीली बत्ती व प्रेशर हॉर्न आदि का चालान करने हेतु निर्देशित करने के साथ ही बैंको की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए अपेक्षित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त एक्सीडेंट की घटना को ई डीएआरएप पर मौके पर फीडिंग करने व आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का समय परक व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण व मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें