ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: एएसपी नगर ने किया थाना रानीपुर का वार्षिक निरीक्षण

लम्बित विवेचनाएंएक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के दिए निर्देश
नए सक्रिय अपराधियों का चिन्हीकरण करने के दिए निर्देश
बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा द्वारा थाना रानीपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सलामी गार्ड द्वारा सलामी अभिवादन के बाद थाना परिसर का भ्रमण कर आरक्षी, महिला आरक्षी आवास के जो प्लास्टर व वायरिंग उखड़े हुए हैं उसे सही करवाने के लिए निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय आदि का निरीक्षण करते हुए महिला हेल्प डेस्क पर सभी प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर पर चढ़ाकर उन पर विधिवत कार्यवाही के उपरांत फीडबैक लेने के लिए थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया। साथ ही महिला आगंतुकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई एवं उनमें से लंबित गंभीर अपराधों में त्वरित खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अस्त्र-शस्त्र तथा अन्य सरकारी सामानों की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया, तथा शस्त्रों की साफ सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई एवं एक्सपायरी एम्यूनेशन को बदलने के निर्देश दिए गए व शस्त्रों की हिस्ट्री शीट अपडेट करने के लिए निर्देशित किया गया। जीपी सूची मौजूद नही पाई गई। कार्यालय में अभिलेखों के अवलोकन में वर्ष 2023 में बहुत सी कमियां पाई गई। कमियों को पूर्ति के लिए एक सप्ताह का समय देते हुए थानाध्यक्ष एवं हेड मोहर्रिर को निर्देशित किया गया। सभी उप निरीक्षक व थानाध्यक्ष का ओ आर किया गया लंबित विवेचनाओं को निस्तारित करने 363 में लड़की बरामद करने वर्ष 2023 की जितनी विवेचना पेंडिंग है उनको एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत लापता हिस्ट्रीशीटरो का पता लगाने तथा सक्रिय अपराधियो पर नजर रखने व शस्त्र को जमा करवाने और चुनाव मे विघ्न पैदा करने वालो को चिन्हित कर 107/116 में पाबंद करवाने, 110जी गुंडा की अधिक कार्रवाई करने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से थाने पर 109 शस्त्र धारकों में से 66 शस्त्र जमा हो चुके है व अन्य बचे हुए शस्त्रों को जल्द जल्द से जमा कराने को निर्देशित किया गया। थाना परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया। थाने पर मरम्मत हेतु आवंटित राशि सन 2014 के बाद से रजिस्टर में अंकित नहीं पाया गया। नए सक्रिय अपराधियों का चिन्हीकरण करने का निर्देश दिया गया। आरक्षी बैरक और आरक्षी आवास को साफ सफाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें