ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: एएसपी नगर ने थाना दरगाह शरीफ का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा द्वारा थाना दरगाह शरीफ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर सहित थाना कार्यालय आदि का निरीक्षण करते हुए महिला हेल्प डेस्क पर सभी प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर पर चढ़ाकर उन पर विधिवत कार्यवाही के उपरांत फीडबैक लेने के लिए थाना प्रभारी को आदेशित किया गया। साथ ही महिला आगंतुकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। मेस में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, तथा मेस में 2023 का मेनू लगा हुआ है जिसको अपडेट कर कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई एवं उनमें से लंबित गंभीर अपराधों में त्वरित खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अस्त्र-शस्त्र तथा अन्य सरकारी सामानों की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया, तथा शस्त्रों की साफ सफाई संतोषजनक पायी गई। जीपी लिस्ट के अनुसार सभी सामानों का मिलान कराया गया। जिन सरकारी संपत्ति एवं मालो का चार्ज नहीं हुआ उनका सम्बंधित से चार्ज दिलाने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। कार्यालय में अभिलेखों के अवलोकन में काफी कमियां पायी गई जिनकी 01माह की भीतर पूर्ति कराए जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक एवं हेड मोहरिर को निर्देशित किया गया। लंबित विवेचनाओं के संबंध में सभी उप निरीक्षक के साथ मीटिंग कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयानुसार शीघ्र निस्तारित करने तथा रजिस्टर नंबर 08 की चेकिंग कर अध्यावधिक अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत हिस्ट्रीशीटरो की चेकिंग तथा विघ्न पैदा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही कराते हुए पाबंद कराने तथा एनबीडब्लू तामिल कराकर चुनाव को सकुशल निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने निर्देशित किया गया। थाना परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर में चल रहे निर्माणाधीन कार्य को समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें