संचारी रोग व डायरिया से बचने की की गई तैयारी : आशा, एएनएम व संगनियो को किया गया प्रशिक्षित
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 4, 2025
बहराइच। सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र तेजवापुर मे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान व डायरिया नियंत्रण अभियान (स्टॉप डायरिया) का आशा, एएनएम व संगनियो को प्रशिक्षित किया गया। अधीक्षक डॉ अभिषेक अग्निहोत्री ने बताया कि आगामी 11 से 31 जुलाई तक आशा व आंगनवाड़ी की दो सदस्यी टीम के के द्वारा घरो का सर्वे किया जायेगा। जिसमे बुखार से पीड़ित, आई एल आई, टीबी के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची फैलेरिया तथा कुष्ट के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची व कुपोषित बच्चो की सूची तैयार की जाएगी। लोगों को साफ सफाई व मच्छर जनित रोगों से बचने तथा घरों के भीतर व छत पर पड़े पुराने टायरो आदि मे बरसात का पानी न जमा होने देने के बारे मे जागरूक करेंगी। 0 से 5 वर्ष के बच्चो के घरो मे स्टॉप डायरिया कार्यक्रम मे ओआरएस व जिंक की उपलब्धता व ओआरएस का घोल आदि बनाना आदि सुनिश्चित करेगी जिससे बच्चे गम्भीर डायरिया से बच सके। बुखार आदि से ग्रसित व्यक्तियों को नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज कर जाँच व दवाएं आदि उपलब्ध कराएगी। बीसीपीएम रोहित वर्मा ने बताया कि यह 4 जुलाई से 8 जुलाई तक कुल चार बैचो मे कराया जा रहा है तथा किये गए घरो का भ्रमण ई-कवच पोर्टल पर भी आशाओ द्वारा ऑनलाइन भरा जायेगा। इस प्रशिक्षण में बीसीपीएम रोहित वर्मा, एएनएम सुशीला, सरिता,आरती व आशा व संगनी आदि लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन