ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: सिरिंज से देशी शराब निकालकर सिलिंग मशीन से सील कर बेचने वाला गिरफ्तार

बहराइच। देशी शराब के पौव्वा को सिरिंज से शराब निकाल कर सिलिंग मशीन से सील कर बेचने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। मंगलवार को डा. समता सरोज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तृतीय महसी मय हमराह फोर्स स्थानीय थाना के उ.नि. मनोज कुमार सिंह, हे.का. धरमपाल के साथ कस्बा महराजगंज से देशी शराब के पौव्वा में सिरिंज से शराब निकाल कर सिलिंग मशीन से सील कर बेचने वाले प्रमोद कुमार पुत्र जवाहर लाल निवासी ग्राम महाराजगंज थाना हरदी को मय माल के साथ गिरफ्तार कर स्थानीय थाना लाया गया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 10 अदद ट्रेटा पैक झूम ब्रान्ड कुल 02 ब.ली. अवैध देशी शराब 8 अदद ट्रेटा पैक झूम ब्राम्ड 1.6 ब.ली. एक अदद सीलिगं मशीन, 17 अदद नकली क्यूआर कोड, 05 अदद खाली ट्रेटा पैक( झूम ब्रान्ड), दो अदद सिरिन्ज, 3 अदद खाली बैगा क्युक व एक अदद बाइक बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 488/23 धारा 60/72 एक्साइज एक्ट व 419, 420, 467, 468 के तहत अभियोग पंजीकृत कर सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी में डा. समता सरोज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र महसी, विमल मोहन वर्मा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र नानपरा, राकेश कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रयागपुर, आदित्य कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र मिहिपुरवा, उ.नि. मनोज कुमार सिंह, हे.का. धरमपाल थाना हरदी, आबकारी से ज्योती प्रकाश यादव, बन्शराज, कमलेश कुमार, रामयश कनौजिया, शब्बीर शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें