: पत्नी को आत्महत्या के लिए उसकसाने में गिरफ्तार
Admin
Sun, Aug 11, 2024बहराइच। रिसिया पुलिस द्वारा पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक अपराध रिसिया मनोज सिंह ने बताया कि राम प्रसाद पुत्र छोटे लाल निवासी पटनाघुसियारी को गिरफ्तार किया गया है।
चोर गिरफ्तार
बहराइच। हरदी पुलिस द्वारा एक चोर को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी के आरोपी पुत्तन पुत्र मोहन लाल निवासी सिस्टीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की एक बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी सल्लू खान पुत्र हसीब खान निवासी खैरटिया अमीनपुर थाना रामगांव को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
आपदा प्रभावित 290 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई सहायता राशि
बहराइच। जिले में विभिन्न आपदाओ से प्रभावित 290 व्यक्तियों के बैंक खाते में सहायता राशि भेजी गई है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि तहसील महसी, कैसरगंज में विभिन्न आपदाओं से प्रभावित 290 व्यक्तियों के बैंक खाते में 01 करोड 85 लाख 18 हजार 70 रूपये की सहायता धनराशि भेजी जा चुकी है।
पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल
बहराइच। तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया। गौरतलब हो कि बहराइच निवासी शनि शुक्ला गोण्डा बहराइच मार्ग पर बाइक से जा रहा था। तभी पयागपुर से कुछ दूरी पर आगे गोण्डा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन