ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

आठ क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल : क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर को एसपी कार्यालय से सम्बद्ध

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 28, 2025

बहराइच। पुलिस अधीक्षक आर.एन.सिंह द्वारा कई क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह को क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा हर्षिता तिवारी को क्षेत्राधिकारी पयागपुर, क्षेत्राधिकारी लाइन पवन कुमार को क्षेत्राधिकारी महसी, नवागन्तुक पुलिस उपाधीक्षक नारायण दत्त मिश्रा को क्षेत्राधिकारी नगर बनाया गया है। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर पहुंप सिंह को क्षेत्राधिकारी नानपारा बनाया गया है। क्षेत्राधिकारी महसी डी.के.श्रीवास्तव को क्षेत्राधिकारी कैसरगंज बनाया गया है। क्षेत्राधिकारी पयागपुर राज सिंह यादव को क्षेत्राधिकारी यातायात बनाया गया है। जबकि क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर को एसपी कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें