: पुलिस व पीएसी बल के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च
Admin
Thu, May 16, 2024
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी पयागपुर हीरालाल कनौजिया द्वारा लोकसभा चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थानाध्यक्ष पयागपुर कमल शंकर चतुर्वेदी मय पुलिस बल व पीएसी बल के साथ मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ थाना पयागपुर क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील बूथ, अति संवेदनशील मतदान केन्द्र कस्बा कोटगंज, कस्बा भूपगंज आदि व भीड़-भाड़ वाले मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की गयी। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया व लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की गई साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। पीएसी बल व थाना पयागपुर के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे। वहीं थाना फखरपुर पुलिस द्वारा अर्धसैनिक बलों के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च। क्षेत्राधिकारी कैसरगंजरूपेन्द्र कुमार गौड़ के पर्येवेक्षण में लोकसभा चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक फखरपुर करूणाकर पाण्डेय मय पुलिस बल व अद्धसैनिक बल के साथ थाना फखरपुर क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील बूथ, अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों व भीड़-भाड़ वाले मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गयी। वहीं थाना रानीपुर पुलिस द्वारा पीएसी बल के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च। क्षेत्राधिकारी पयागपुर हीरालाल कनौजिया के पर्येवेक्षण में लोकसभा चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना प्रभारी रानीपुर श्रीमती आरती वर्मा द्वारा पुलिस बल व पीएसी बल के साथ थाना रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील बूथ, अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों अचौलिया, धौहारा आदि व भीड़-भाड़ वाले मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गयी। पीएसी बल व थाना रानीपुर के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे। वहीं हुजूरपुर पुलिस द्वारा पीएसी बल के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च। क्षेत्राधिकारी कैसरगंजरूपेन्द्र कुमार गौड़ द्वारा लोकसभा चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक हुजूरपुर दिलीप कुमार शुक्ल मय पुलिस बल व पीएसी बल के साथ मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ थाना हुजूरपुर क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील बूथ, अति संवेदनशील मतदान केन्द्र पुरैनी व भीड़-भाड़ वाले मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गयी। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया व लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की गई साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। पीएसी बल व थाना हुजूरपुर के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन