ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: जनप्रतिनिधियों द्वारा नवचयनित लेखपालों को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
बहराइच। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 7,720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लोक भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोक भवन के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद डा. आनन्द कुमार गोंड, एम.एल.सी. डा. प्रज्ञा त्रिपाठी व पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुंरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी व नानपारा के राम निवास वर्मा ने जिलाधिकारी मोनिका रानी के साथ जिले के लिए आवंटित 114 नवचयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले के लिए आवंटित 114 लेखपालों को तहसील का आवंटन कर दिया है। तहसील सदर बहराइच को 15, कैसरगंज को 25, महसी को 16, नानपारा को 27, पयागपुर को 20 तथा मिहींपुरवा को 11 लेखपालों का आवंटन किया गया है। जनपद में लेखपालों के लिए कुल स्वीकृत पद 407 के सापेक्ष पूर्व में तैनात 198 एवं नवचयनित 114 को सम्मिलित करते हुए जिले में लेखपालों की संख्या 312 हो गई है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, महसी के अखिलेश कुमार सिंह, पयागपुर के दिनेश कुमार, कैसरगंज के पंकज दीक्षित, मोतीपुर के संजय कुमार, तहसीलदारगण, राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी, नवनियुक्त लेखपाल व उनके परिजन सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें