ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

110 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र : तहसील सभागार पयागपुर व नानपारा में सम्पन्न हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

Kunwar Diwakar Singh

Mon, May 26, 2025

बहराइच। तहसील सभागार पयागपुर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी द्वारा ब्लाक प्रमुख हुजूरपुर अजीत प्रताप सिंह व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पयागपुर समय प्रसाद मिश्रा के साथ बाल विकास परियोजना हुजूरपुर अन्तर्गत नवचयनित 13, पयागपुर की 08, विशेश्वरगंज की 19 व जरवल की 08 कुल 48 कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पयागपुर, तहसीलदार पयागपुर, नोडल अधिकारी उपायुक्त मनरेगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी विशेश्वरगंज, बाल विकास परियोजना अधिकारी पयागपुर, विशेश्वरगंज व हुजूरपुर अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के परिजन मौजूद रहे। इसी प्रकार तहसील सभागार नानपारा में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा द्वारा ब्लाक प्रमुख बलहा, नवाबगंज व शिवपुर के साथ बाल विकास परियोजना बलहा अन्तर्गत नवचयनित 18, शिवपुर की 24 व नवाबगंज की 20 कुल 62 कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नानपारा, जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी बलहा, सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के परिजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें