प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाया गया : पात्र लाभार्थियों के आवेदन फॉर्म एकत्र किए गए
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Nov 29, 2025
बौण्डी, बहराइच। बीते 28 व 29 नवम्बर को निशांत इण्डेन गैस सर्विस व प्रदीप इण्डेन गैस सर्विलस बौण्डी द्वारा ग्रामीण वितरक की ओर से भारत सरकार की प्रमुख सामाजिक कल्याण योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-3 के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम पैना हैदराबाद एवं बौंडी क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस दौरान एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर योजना के आवेदन पत्र वितरित किए गए तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन फॉर्म एकत्र किए गए। कार्यक्रम में निशांत इण्डेन गैस सर्विस एवं प्रदीप इण्डेन गैस सर्विस के सभी स्टाफ सदस्य, प्रोपराइटर तथा फील्ड ऑफिसर विवेक कुमार शुक्ला (बहराइच) सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-3 के अंतर्गत आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य बताए गए हैं। राशन कार्ड, परिवार के सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों के आधार कार्ड, महिला अभ्यर्थी का बैंक खाता, डिप्रिवेशन डिक्लेरेशन (वंचन प्रमाण पत्र) केवाईसी फॉर्म, महिला का पहचान पत्र एवं पते का प्रमाण। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने और उन्हें रसोई धुएं से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन