प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुआ प्रबुद्ध जन सम्मेलन : सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jun 15, 2026
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के संकल्प तथा अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने सांसद बहराइच आनन्द गौड़, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव,मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजकुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह सहित अन्य अतिथियों व अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में रविवार की देर शाम प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उद्यमियों, अधिवक्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की। राज्य मंत्री श्री सिंह ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में जनकल्याण, आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल सशक्तिकरण, महिला एवं युवा उत्थान तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही उपस्थित प्रबुद्ध जनों से सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की गई। सम्मेलन का समापन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, उद्यमी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन