ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

पांच टैªक्टर-ट्रालियां सीज : ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वामियों से अपील रजिस्ट्रेशन के उपरांत ही करें संचालित

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 18, 2025

बहराइच। परिवहन विभाग द्वारा जनपद में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा प्रत्येक महीने होने वाली सड़क सुरक्षा बैठक में परिवहन विभाग को ट्रैक्टर-ट्रालियो के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाता रहा है। विगत कुछ बड़ी दुर्घटनाओं में ट्रैक्टर-ट्रालियों के शामिल होने से अवैध एवं ओवरलोड संचालित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई का दबाव बना हुआ था। इन पर की गई कार्रवाई का प्रत्येक माह जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा भी की जाएगी। यात्री कर अधिकारी अवध राज गुप्ता द्वारा शुक्रवार को कोतवाली देहात, नानपारा एवं मिहींपुरवा को मिलाकर कुल 5 ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज किया गया। भविष्य में यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी। परिवहन विभाग द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वामियों से अपील किया गया कि भविष्य में सभी ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत ही संचालित करें। कृषि कार्य हेतु पंजीकृत ट्रैक्टर से व्यवसायिक गतिविधि एवं ट्रैक्टरों-ट्रॉलियों से ओवरलोड माल न ढोएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें