ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

कांग्रेस पदाधिकारियों ने मण्डल अध्यक्ष का किया गठन : संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने की अपील

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 18, 2025

चित्तौरा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनय सिंह ने शुक्रवार को चित्तौरा ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष मुस्तफा राजू के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक कर मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष का गठन किया। गठित मण्डल कांग्रेस कमेटी में न्याय पंचायत बरहिया और मछियाहीं-स्व. लल्लू राम आर्य मण्डल कांग्रेस जिसके अध्यक्ष प्रहलाद विश्वकर्मा, न्याय पंचायत कल्पीपारा और जौहरा को स्व. सतीश कुमार सिंह मण्डल कांग्रेस, अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, सोहरवा और टेपरहा स्व. राम केवल गुप्ता मण्डल कांग्रेस, अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, न्याय पंचायत डीहा और मसीहाबाद स्व. बलदेव बाबा मण्डल कांग्रेस, अध्यक्ष राजित राम सोनकर, न्याय पंचायत धरमनपुर स्व. इन्द्र प्रताप सिंह मण्डल कांग्रेस, अध्यक्ष भीखू राम तथा कई न्याय पंचायत अध्यक्ष बनाकर संगठन सृजन अभियान को गति देकर पार्टी नेतृत्व के दिशा-निर्देशन में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव में कांग्रेस से समर्थित प्रत्याशी उतारने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राम नरेश यादव, जिला सचिव संतोष कुमार निर्मल एडवोकेट, आज्ञा राम वर्मा, श्रीं देवी, जगतराम चौहान, कुसुम चौहान, मुनऊ पासवान, मुनीजर यादव, गिरिजा दत्त झा आदि पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने की अपील की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें