ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

पदभार ग्रहण कर कांग्रेसियों ने लिया पार्टी को मजबूत करने का संकल्प : योगी मोदी के कुशासन के विरुद्ध युद्ध स्तर पर जुटने की अपील

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 8, 2025

बहराइच। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण एवं संकल्प समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस भवन सभागार में जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राकेश राठौर सांसद सीतापुर ने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर उन्हें मिशन 2027हेतु भाजपा सरकार के योगी मोदी के कुशासन के विरुद्ध युद्ध स्तर पर जुटने तथा स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखने की अपील की। साथ ही संगठन सृजन अभियान को अभी ब्लाक, न्याय पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत तथा बूथ स्तर पर ले जाकर अविलम्ब संगठन विस्तार करने व संगठन में दलित, पिछड़े, आदिवासी, युवा महिला तथा अल्पसंख्यकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वन्देमातरम तथा समापन राष्ट्र गान जन-गण मन.....से किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, शहनवाज खान, शेख जकरिया शेखू, आशुतोष मिश्र, धर्मेंद्र चौधरी, रवि श्रीवास्तव, जियाउद्दीन वारसी, सरिता चौधरी, सुषमा त्रिपाठी, इन्दू सिंह, मालती पासवान, श्रीदेवी वर्मा, मुस्तकीम सलमानी, शाहिद जीमल, राम नरेश यादव, विश्व पाल सिंह, परवेज चौधरी, धर्मराज वर्मा, राजू मुस्तफा, भगौती कैराती पूर्व प्रमुख, नसीम इदरीसी, अमर सिंह वर्मा, उग्रसेन वर्मा, शरीफ खान, अली अकबर पप्पू, श्याम सुंदर चौधरी, राजन शर्मा, बबलू गौतम, संतोष जायसवाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें