थाना खैरीघाट व रानीपुर में सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक : शान्तिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाये जाने की अपील
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Sep 19, 2025
बहराइच। आसन्न नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा इत्यादि त्यौहारों के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से थाना खैरीघाट व रानीपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी महसी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को देर शाम थाना खैरीघाट परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राम प्रधान, बीडीसी, दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों, वॉलिंटियर्स, डीजे संचालक व क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने हेतु शासन के गाईडलाइन, दिशा निर्देश तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की जानकारी प्रदान करते हुए सौहार्द पूर्ण वातावरण में शान्तिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाये जाने की अपील की गई। इस अवसर पर तहसीलदार नानपारा अम्बिका चौधरी, थानाध्यक्ष खैरीघाट राशिद अली सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। वहीं थाना रानीपुर परिसर में थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधान व श्री दुर्गा पण्डाल के वालंटियर, कमेटी के सदस्यों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के उपस्थिति में आगामी त्यौहार दुर्गा-पूजा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। उक्त मीटिंग में शासन व उच्चाधिकारीगण के द्वारा जारी दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। सभी उपस्थित गण मान्य व्यक्तियों से त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी से अपील की गयी। त्यौहार के सम्बन्ध में किसी समस्या, विवाद के संबंध में पूछने पर किसी प्रकार का उल्लेखनीय तथ्य प्रकाश में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन