ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक और तेंदुआ हुआ कैद

बिछिया, बहराइच। एक और तेंदुआ बीती रात कैद हो गया। वन कर्मियों द्वारा उसे जांच के लिए रेंज कार्यालय ले जाया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज धर्मपुर बेझा गांव निवासी एक किसान को तेंदुए ने दो सप्ताह पूर्व मार डाला था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया गया। वन विभाग की ओर से तेंदुए की आमद को देखते हुए पिंजड़ा ककरहा रेंज के गोकुलपुर वन बीट के पकड़िया गांव में लगाया गया। पिंजड़े में रविवार तड़के एक तेंदुआ कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ है। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तीन डॉक्टरों द्वारा उसका स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वहीं अब तक दो सप्ताह में रविवार सुबह छठा तेंदुआ पकड़ा गया है। ककरहा रेंज क्षेत्र में यह चौथा तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ है। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा अशोक कुमार श्रीवास्तव, अमर सिंह वन दरोगा, चौकीदार रामकुमार व अन्यकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें