ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

अपराध निरोधक समिति ने एसएसबी कमांडेंट को किया सम्मानित : वार्षिक पुस्तिका सेवा पथ दर्पण भेंट कर किया गया सम्मानित

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 3, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार समिति की बहराइच इकाई द्वारा सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत को बैच लगाकर मेडल पहनाते हुए संस्था द्वारा प्रकाशित की जाने वाली वार्षिक पुस्तिका सेवा पथ दर्पण भेंट कर के सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कमांडेंट से शिष्टाचार भेंट कर संस्था के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं सामाजिक योगदान की विस्तृत जानकारी साझा की। कमांडेंट उदावत ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए समाजहित में इसके कार्यों को महत्वपूर्ण बताया। सम्मान समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव एवं जेल विजिटर केशव कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शेर सिंह कसौधन, जिला उप सचिव विनोद कुशवाहा, नगर उपाध्यक्ष रूपईडीहा इरशाद हुसैन,नगर सचिव रूपईडीहा राजीव अग्रवाल,उप सचिव रूपईडीहा केशरी प्रसाद उर्फ गज्जू सोनी, मीडिया प्रभारी बाबागंज रमेश सिंह तथा महबूब अहमद सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समिति की भावी योजनाओं पर भी चर्चा की गई तथा जनहित में समर्पित सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें