: प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने फावड़े से बहन को काट डाला
Admin
Sun, Apr 14, 2024
घटना के बाद भाई ने बबूल के पेड़ से लटक कर की आत्महत्या
एसपी ने किया घटना स्थल का दौरा
बहराइच। बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी। जिसके बाद स्वयं घर के पास लगे बबूल के पेड़ से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना थाना खैरीघाट अन्तर्गत ग्राम पंचायत थैलिया के मजरा बदुवापुर की है। घटना के बाद गांव में हड़कम्प मच गया। थाना प्रभारी द्वारा मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला को दी गई। जिस पर उन्होंने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया है। गौरतलब हो कि गांव निवासी श्यामा देवी पुत्री रामपाल 15 वर्ष का बीती रात्रि अपने भाई मुंशीलाल से विवाद हुआ। जिसके बाद आपा खो बैठे भाई ने उसकी फावड़ा से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद भाई ने स्वयं गांव के बाहर लगे बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। ज्ञातव्य हो कि बालिका श्यामा देवी का पड़ोस के एक युवक संजय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते वह बीते 20 मार्च को उसके साथ भाग गई थी। पुलिस द्वारा बालिका को बरामद कर युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। इसी बात को लेकर भाई-बहन में विवाद हुआ। जिसके बाद भाई ने बहन की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। गौरतलब हो कि बालिका श्यामा देवी के पिता की पहले मौत हो चुकी है। घटना के बाद से उसके बड़े भाई व भाभी भी घर से फरार है। पुलिस ने गांव के चौकीदार के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव के अधिकांश लोग घर से फरार हो गए है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट संजय सिंह द्वारा दोनों को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त फावड़े को कब्जे में लेते हुए सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन