ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

: आनन्द अग्रवाल बने व्यापार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

व्यापारियों के साथ बैठक कर नए प्रस्ताव पर की गई चर्चा
बहराइच। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने अपने निकट सहयोगी बहराइच के युवा व्यापारी नेता आनन्द अग्रवाल को व्यापार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस सूचना के बहराइच आने पर व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बैठक में व्यापारियों ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और लघु व कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने व सुरक्षा के साथ उनकी हर समस्या का निदान कराने की बात को लेकर गंभीर चर्चा की गई। नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन कर उन्हें एकजुट करने के लिए दिसम्बर माह में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। जिसमें व्यापारी समाज अपनी आवाज बुलंद करेंगे। श्री अग्रवाल बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने व्यापारियों का आह्वान किया कि वह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के आह्वान पर व्यापारी हितों के लिए किए जा रहे संघर्ष में उनका सहयोग करें। मौजूदा सरकार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। बैठक में संगठन के प्रदेश मंत्री विमल डालमिया, जिलाध्यक्ष सुरेश सुल्तानिया, अतीश केडिया तथा मनोज गुप्ता सहित व्यापारी समाज के तमाम जिम्मेदार मौजूद रहे। सभी ने व्यापारी नेता आनंद अग्रवाल को भरोसा दिलाया कि वह हर प्रकार की अभियान व संघर्ष में उनके साथ रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें