ब्रेकिंग

तहसील अधिवक्ता संघ नानपारा का चुनाव सम्पन्न

सीडीओ की चौखट पर पीड़ित ने लगाई गुहार

शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने के दिए निर्देश

बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Ad

मोदी सरकार प्राकृतिक धरोहर के अस्तित्व को खतरे में डाल रही : पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 12, 2026

बहराइच। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रेट निकोबार परियोजना के संबंध में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के समर्थन में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान का द्वितीय चरण छावनी स्थित उनके प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। अभियान में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपने हस्ताक्षर के माध्यम से समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने कहा कि ग्रेट निकोबार परियोजना के नाम पर देश की अमूल्य प्राकृतिक संपदा, पर्यावरण एवं जैव विविधता को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका है। राहुल गांधी द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार ग्रेट निकोबार की प्राकृतिक धरोहर को कॉरपोरेट हितों के लिए सौंपकर उसके अस्तित्व को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक मुद्दा नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा विषय है। राहुल गांधी ने देशवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए जो अभियान शुरू किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों ने इस जनहित एवं पर्यावरण हितैषी मुहिम के प्रति अपना व्यापक समर्थन दर्ज कराया है। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने अधिक से अधिक लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने तथा राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे इस जन-जागरूकता अभियान से जुड़ने की अपील की। अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, कृष्ण चंद्र अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल सिंह एडवोकेट, पूर्व पीसीसी सदस्य फजल खान, समर्पित कांग्रेस जन उत्तर प्रदेश के संयोजक इंद्र कुमार यादव, चौधरी अब्दुल मुईद खान, मेजर राना शिवम् सिंह, शेख जकारिया शेखू, मुस्तकीम सलमानी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमला सोनी, खालिद हिशामी, राघवेंद्र द्विवेदी पुल्लू, भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आकिब नदीम, मोहम्मद इशारत खां शिवकुमार मिश्र इकबाल सलमानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें