ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

वालीबाल एसोसिएशन के मंडल संयोजक बने प्रेमनाथ तिवारी : जनपद के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 7, 2025

बहराइच। उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने देवीपाटन मंडल में मंडलीय वॉलीबॉल टीमों के चयन में सहभागिता के लिए एडवोकेट प्रेमनाथ तिवारी को मंडल संयोजक नियुक्त किया है। महासचिव ने बताया कि सब जूनियर, जूनियर तथा पुरुष एवं महिला वर्ग की सीनियर प्रदेशीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। इसमें उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन से संबंधित सभी जिला इकाइयों के सहयोग से जनपदीय टीमों का चयन किया जाता है। तत्पश्चात क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा मंडलीय टीमों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया जाता है। मंडलीय टीमों के चयन में क्षेत्रीय खेल कार्यालय को सहभागिता के रूप में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रत्येक मंडल स्तर पर मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है। देवीपाटन मंडल के लिए जिला वालीवाल एसोसिएशन बहराइच के सचिव एडवोकेट प्रेमनाथ तिवारी को मंडल संयोजक के रूप में नामित किया गया है। जिला वालीवाल एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष रजवंत सिंह ने बताया कि बहराइच जनपद के लिए बहुत ही गर्व की बात है की पूर्व खिलाड़ी व सचिव प्रेमनाथ तिवारी को मंडल के संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति होने के बाद वॉलीबॉल के खेलों में पारदर्शिता आएगी। मंडल संयोजक पद पर नियुक्त होने पर बहराइच के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। इस दौरान अनिल कुमार श्रीवास्तव, बृज प्रकाश, विनोद कुमार, इंद्र मोहन मिश्र, सरदार गुरमीत सिंह, उर्मलेश अवस्थी, अर्पित कुमार, पंकज कुमार, अतुल मिश्र सहित सैकड़ों लोगों ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें