ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: भव्य शोभा यात्रा के साथ ब्लाक मुख्यालयों पर पहुंचे अमृत कलश

बहराइच। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायतों से मिट्टी संग्रहण कर अमृत कलश विकास खण्ड जरवल, कैसरगंज, फखरपुर, हुजूरपुर, विशेश्वरगंज, पयागपुर, चित्तौरा, रिसिया, मिहींपुरवा, नवाबगंज, महसी व तेजवापुर के मुख्यालय पर पहुंचने पर झण्डारोहण एवं राष्ट्रगान का समूह गायन, पंच-प्रण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद परिजनों का सम्मान, सेल्फी अपलोड किया जाना, कलश शोभा यात्रा, पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन का वादन तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा मौलिक रचनाओं की राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकास खण्ड महसी व तेेजवापुर में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, हुजूरपुर में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, चित्तौरा में विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, मिहींपुरवा में विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को विकास खण्ड शिवपुर व बलहा में विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर व नानपारा राम निवास वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलश में एकत्र की गई मिट्टी
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम मे गाजे बाजे के साथ पहुंची कलश यात्रा
कैसरगंज/बहराइच। आज मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा पयागपुर के अंतर्गत हुजूरपुर ब्लाक में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी ग्राम सभाओं की मिट्टी कलश मे एकत्र किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के शहीद परिवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी संदीप सिंह, जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, विधानसभा संयोजक डा.महेंद्र पाठक, मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, सेक्टर संयोजक वीरेंद्र वर्मा, प्रधानगण संतोष त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह, जगत राम गौतम, मनोज सिंह, ललित सिंह, सुनील निषाद, सुनील सिंह, पिंटू, दुर्गेश सिंह, बृजेश सिंह, सुधीर निषाद, रामू पाठक, घनश्याम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं विकास खंड कैसरगंज मुख्यालय पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा समस्त ग्राम पंचायत से कलश में मिट्टी भरकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी कैसरगंज सर्वेश कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट आतिथ ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह बिसेन ने आए हुए ग्राम प्रधानों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत सचिव हनुमत सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा विधानसभा प्रभारी गौरव वर्मा ने अधिकारियों, कर्मचारियों स्थानीय, जनप्रतिनिधियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों के आजीवन ऋणी रहेंगे, जिन्होंने अपना जीवन बलिदान करके हमारे देश की रक्षा की। हम सभी उन्हें नमन करते हैं। इस बार का आजादी का पर्व कई मायनों में खास रहा। सरकार ने ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुबेद वर्मा, शिव सहाय सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत नजर इमाम एवं कृषि अधिकारी प्रेम शंकर शाश्वत, एडीओ आईएसबी सुनील कुमार नंदा, जेई राजेश कुमार, ग्राम पंचायत सचिव हनुमत सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, गुलाबचंद, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान अजय सिंह, मोहम्मद सैफ मलिक, निसार अहमद, अनुपम सिंह, मोहम्मद मोईन, चंदन सहित पंचायत सहायक सपना यादव, जेहराजवी, लक्ष्मी देवी, राजेश सिंह, सुधीर कुमार मौर्य, हरीश कुमार, पवन कुमार, राम कैलाश सहित ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी और समस्त ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें